नवगछिया : अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि इस्माइलपुर जमींदारी बांध व कटावरोधी कार्य की विशेष निगरानी होगी। चल रहे कार्यों की समीक्षा की जाएगी। कार्य में लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अनुमंडल पदाधिकारी ने उक्त बातें बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में आयोजित अनुश्रवण समिति की बैठक में कही। इस दौरान उन्होंने संभावित बाढ़ व कटाव, आपूर्ति व सड़क, बिजली की समीक्षा की। बैठक में मौजूद अनुश्रवण समिति के सभी सदस्यों ने उक्त मुद्दा भी उठाया। सदस्यों में संभावित बाढ़ के मद्देनजर अनुमंडल में हो रहे कटाव निरोधी कार्य व इस्माइलपुर जमींदारी बांध की विशेष निगरानी करने की बात कही। कहा कि जमींदारी बांध की निगरानी होना अति आवश्यक है।

क्योंकि जमीदारी बांध के ध्वस्त होने के बाद नवगछिया अनुमंडल कार्यालय सहित इस्माइलपुर, रंगरा, गोपालपुर व नवगछिया प्रखंड बाढ़ की चपेट में आ जाता है। इसलिए इस दिशा में प्रशासनिक स्तर से अभी से पहल किए जाने की आवश्यकता है और जो कमी है उसे अभी दूर कर लेने की जरूरत है। इस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि कटाव निरोधी कार्य व जमींदारी बांध की विशेष निगरानी की जाएगी। इसको लेकर अनुश्रवण समिति की फिर बैठक कर समीक्षा की जाएगी और इस दिशा में कैसे कार्य किया जाना है, इसकी कार्य योजना भी तैयार की जाएगी।

अपात्र लाभुकों का रद्द होगा राशन कार्ड
सदस्यों में कहा कि अनुमंडल में बहुत से ऐसे अपात्र लाभुक हैं, जो अभी भी राशन का उठाव कर रहे हैं। इसके साथ बहुत से ऐसे पात्र लाभुक हैं, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। इस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि वैसे अपात्र लोगों का राशन कार्ड रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। वह अपने-अपने क्षेत्र में बचे हुए अपात्र लाभुकों को चिह्नत कर राशन कार्ड रद्द करने की कार्रवाई करेंगे।

कहा कि जिनका राशन कार्ड नहीं बना है, उनका राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया आदेश प्राप्त होने के बाद शुरू की जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी आपूर्ति पदाधिकारी को ससमय खाद्यान्न का उठाव व जनवितरण प्रणाली की दुकानों की नियमित जांच करने का निर्देश दिया। अनुश्रवण समिति के सदस्यों ने बिजली, सड़क आदि समस्याओं को उठाया गया। बैठक में अशोक कुमार दादा, वीरेंद्र सिंह, चिरंजीवी राय, गुलाबी सिंह, पारसनाथ साहू सहित प्रखंड प्रमुख, जिप सदस्य व अन्य मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *