मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसिड अटैक पीड़िता के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

मौके पर छात्राओं की नेता स्मृति सिंह ने कहा कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले, ताकि भविष्य में ऐसा जघन्य अपराध कोई न कर सके। सचिव आकांक्षा चौधरी ने कहा कि बेटियों के साथ हो रही तरह तरह की घटनाएं बंद होनी चाहिए।

इस कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य डॉ. मनीषा लहरी, डॉ. प्रेम शिला शरण, डॉ. अमरेंद्र कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार, श्रुति कुमारी, डॉ. मीना कुमारी, पूनम गुप्ता, प्रतिभा कुमारी, हिमांशु शेखर मिश्रा, अरुण झा सहित छात्रसंघ अध्यक्ष लवली कुमारी, उपाध्यक्ष प्रतिभा कुमारी, सहित आदि छात्राएं व शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *