नवगछिया। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को स्वच्छ भारत मिशन, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत बहाल स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेन्द्र से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 61
जिसमें पर्यवेक्षक को 20 हजार और कर्मी को 10 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन, सेवा को स्थाई करने, वेतन का भुगतान जिला मुख्यालय से करने समेत अन्य कई मांगे शामिल हैं।
विधायक ने मांगों को जायज बताते हुए संबंधित विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर आवश्यक पहल की मांग की। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष भानू कुमार, रंजीत कुमार, मदन कुमार, गुलशन कुमार, रोबिन कुमार, सरबिन कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
