बिहपुर| नवगछिया एसपी निधि रानी के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बिहपुर व झंडापुर ओपी पुलिस ने संयुक्त रूप से सोनवर्षा, कारगिल, गैरमजरुआ, बैंगवा दियारा में छापेमारी की। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दियारा से सभी अपराधी फरार हो चुके थे।

इस दौरान पुलिस ने दियारा के किसानों से बदमाशों के बारे में जानकारी ली। बदमाशों की नजर दियारा के हजारों एकड़ में लगी गेहूं, मक्का व सरसों की फसल पर नजर हैं। पुलिस ने गंगा दियारा में सक्रिय बदमाश चंदन व उसके गैंग के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया।

पुलिस ने किसानों को अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि यदि कोई धमकाए तो आप हमें फौरन इसकी सूचना दें। आपका नाम गुप्त रखा जाएगा। इस दौरान पुलिस ने किसानों को आश्वस्त किया कि इस बार किसी भी कीमत पर अपकी फसल आपके घर तक पहुंचाई जाएगी। आप निडर होकर अपने खेतों पर जाएं। कांबिंग ऑपरेशन में बिहपुर थानाध्यक्ष रणजीत कुमार, झंडापुर ओपी प्रभारी पंकज कुमार के साथ घुड़सवार दल भी शामिल थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *