नवगछिया में दिनदहाड़े हुई छोटू सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी शूटर कदवा निवासी महेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। महेश मंडल मंटू सिंह का शूटर बताया जाता है। हत्या के बाद मृतक की पत्नी रिंकू देवी के बयान पर पकड़ा निवासी नवगछिया प्रखंड के पूर्व प्रमुख मनकेश्वर सिंह उर्फ मंटू सिंह, उसके भाई बाल किशोर सिंह, ब्रजकिशोर सिंह (सभी पिता स्व. सुरेंद्र सिंह), खगेश सिंह पिता कैलाश सिंह पकड़ा, तिरो सिंह पकड़ा, कदवा के महेश मंडल और मृतक के भतीजा विजयंत कुमार को नामजद करते हुए नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Total Downloads: 116
प्राथमिकी में बताया है कि उसके पति का पूर्व से पकड़ा के मंटू सिंह से विवाद चल रहा था। वह अपने दोनों भाइयों के साथ रायफल लेकर मेरे घर पर आकर कई बार जान मारने की धमकी दे चुका है। वहीं मेरे भैंसूर का बेटा विजयंत भी घरेलू विवाद में कई बार मेरे पति को जान मारने की धमकी दी दी थी। उसने बताया है कि घटना के दिन पति नवगछिया से लौट रहे थे की पकड़ा मोड़ पर एक बाइक पर मंटू सिंह, बालकिशोर सिंह, ब्रजकिशोर सिंह और दूसरी बाइक पर खगेश सिंह, तिरो सिंह और महेश मंडल हथियार लेकर आये और मेरे पति की गोली मारकर हत्या कर दी।

वहीं एसपी ने बताया कि पकड़ा निवासी छोटू सिंह की पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। हत्याकांड में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। आरोपी महेश मंडल की गिरफ्तारी हुई है। महेश मंडल मानकेश्वर सिंह उर्फ मंटा के गिरोह का शूटर है। अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
शव पर दहाड़ मारकर रो रही थी पत्नी
शुक्रवार की सुबह मृतक के घर पर इलाके के लोगों की भीड़ जुटी थी। पत्नी अपने पति के शव पर दहाड़ मारकर रो रही थी और बार-बार बेहोश हो जा रही थी। बेटी सिमरन रो-रोकर बेहाल थी। वह बार-बार पिता को झकझोर कर उठा रही थी, जैसे उसका पिता सो रहा हो। अर्थी उठने के साथ ही लोगों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।
वहीं शोक जताने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवीयो की भीड़ जुट गई थी। पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव ने गहरा शोक जताते हुए कहा कि नवगछिया में अपराध बढ़ने से लोग दहशत में है।
मंटू सिंह के घर छापेमारी
नवगछिया। छोटू सिंह हत्याकांड के आरोपी मंटू सिंह उर्फ मनकेश्वर सिंह की गिरफ्तारी के लिए एसपी निधि रानी के नेतृत्व में गठित टास्क फोर्स ने देर रात पकड़ा में कई ठिकानों पर छापेमारी की। बताया जाता है कि मंटू सिंह के गांव आने की सूचना पर कई थानों की पुलिस ने उसके घर को घेरकर छापेमारी की, जो देर रात तक चल रहा था।

