नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता में जमीन विवाद को लेकर अपराधियों द्वारा जमकर गोलीबारी की गई. गोलीबारी के दौरान छोटी परबत्ता निवासी रामस्वरूप मंडल को गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया. रामस्वरूप मंडल को पीठ में दो गोली लगी है. गोली लगने के बाद मौके पर मौजूद परिजनों ने उसे इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

छोटी परवत्ता में जमीन विवाद में गोलीबारी किसान को लगी दो गोली

,, मायागंज अस्पताल भागलपुर में चल रहा है किसान का इलाज

,, घायल किसान के बयान पर इस्माइलपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंची इस्माइलपुर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु की. इस्माइलपुर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना जमीन विवाद को लेकर हुई है. उन्होंने बताया कि रामस्वरूप मंडल ले एक जमीन खरीद की थी. उक्त जमीन पर वह झोपड़ी का निर्माण कर रहा था. वही गांव के कुछ लोगों द्वारा उक्त जमीन शिव मंदिर का होने की बात कहते हुए उसके साथ मारपीट की और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया. अपराधियों द्वारा इस दौरान गरीब 15 चक्र गोली फायरिंग की गई है.

गोलीबारी के दौरान दो गोली रामस्वरूप मंडल को लगी है. रामस्वरूप मंडल का इलाज भागलपुर मायागंज अस्पताल में चल रहा है. उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. रामस्वरूप मंडल के बयान पर इस्माइलपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. गोलीबारी मामले में एक नामजद अभियुक्त भोकल मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि भोकल मंडल सहित आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया. अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *