ख़रीक : ख़रीक थाना क्षेत्र के फरीदपुर के किसान गुरुदेव मंडल हत्या कांड का मास्टरमाइंड नामजद कुख्यात अपराधी बहत्तरा निवासी बबलू मंडल को ख़रीक पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. मालूम हो कि फरीदपुर गुरुदेव मंडल को बीते नौ जुलाई को तेलघी उस्मानपुर दियारा में सड़क के किनारे गिरफ्तार अभियुक्त बबलू मंडल समेत अन्य चार अपराधियों ने मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी थी.
Total Downloads: 176
जिसमें दो आरोपियों ने पुलिस दबिश से परेशान होकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था. हत्या मामले में नामजद अन्य आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस सघन छापेमारी कर रही है.

मालूम हो कि हत्या की घटना होने के एक माह पूर्व गुरुदेव मंडल को बबलू मंडल समेत अन्य चार अपराधियों ने लोदीपुर दियारा में किसान को गोली मारकर छलनी कर दिया था जिसमें गुरुदेव बाल-बाल बच गया था. उस घटना के बाद से सभी आरोपित गुरुदेव मंडल का रेकी कर रहा था और बीते 9 जुलाई को किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

