खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी के किसानों से अपराधियों ने पचास हजार रुपये की रंगदारी मांगी है. इस बाबत किसान रघुनंदन राय और श्यामनंदन राय ने खरीक थाना में आवेदन देकर थानाध्यक्ष सुदीन राम से सुरक्षा की गुहार लगायी है.

पीड़ित किसानों ने बताया कि जब हमलोग शाम में बगड़ी बहियार में खेत देखने गये तो उसी समय अचानक बगड़ी गांव के राजेन्द्र यादव, अजेश यादव, छंगूरी यादव और सुजीत यादव हरबे हथियार से लैश होकर आया और हम किसानों पर हथियार तानकर जान मारने की नीयत से गोली फायर करने का प्रयास करने लगा. किसान डर गया तो अपराधियों ने एक स्वर में कहा कि पचास हजार की रंगदारी दो नही तो जान से मार देंगे.

अपराधियों ने धमकी देते हुए कहा कि रंगदारी नही दोगे तो पूरा खेत का आर तोड़ कर जमीन कब्जा कर लेंगे. अपराधियों के दहशत से भयभीत किसानों ने भाग कर जान बचायी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *