नारायणपुर – प्रखंड के प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय नगरपारा में मंगलवार को छात्रों ने एडमिट कार्ड के बदले सौ रुपये लेने का विरोध किया जिस आधार पर प्रशिक्षु से एडमिट कार्ड देने के बदले कॉलेज कर्मी की मिलीभगत से सौ रुपये प्रति छात्र वसूली की जा रही थी जिसका विरोध प्रशिक्षु ने किया.प्रशिक्षु ने कॉलेज प्रबंधन से जानना चाहा कि किस आधार पर एडमिट कार्ड देने के बदले सेवा शुल्क एक सौ रुपये लिया जा रहा है

तो इस बारे में कालेजकर्मी ने कहा कि डाइट खर्च लिया जा रहा है.तब प्रशिक्षु ने कहा यदि डाइट खर्च लिया जा रहा है तो इस बारे में डाइट के बेबसाइट पर दिखाइये. मंगलवार को डीएलएड ओडीएल प्रशिक्षु का सत्र 2014-16, 2013-2015, 2017-2018 का परीक्षा प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) दिया जा रहा था. एडमिट कार्ड देने के बदले एक सौ रुपये लेने का विरोध हुआ और कुछ देर के लिये रुपये लेना बंद हो गया.

फिर आपस में कॉलेज कर्मी एवं प्रशिक्षु सलाह मशविरा कर पचास रुपये अवैध वसूली का आरोप लगाया. इस बारे में प्रशिक्षु मो मन्नान,मो एनामुल सहित अन्य ने बताया की एडमिट कार्ड के बदले पचास रुपए लिया गया है लेकिन इसका कोई रसीद नहीं दिया गया है.छात्रों से अवैध वसूली के बारे में प्रभारी प्राचार्य शंभुनाथ शर्मा से पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो वे कार्यालय कार्य मे व्यस्त बता बाद में जानकारी देने की बात कही.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *