नवगछिया में अपराधियों ने पत्नी के साथ सोए पति को कनपटी में सटाकर गोली मार दी, जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर जब पत्नी उठी तो उसे लगा बैट्री फटा है लेकिन यहां तो उसकी दुनिया ही उजड़ चुकी थी। खून से लथपथ पति ने उसके सामने ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान शाहपुर दियारा निवासी मंगली मंडल (55 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में कर लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया भेज दिया।

पत्नी को लगा बैट्री फटा

मंगली मंडल बिहपुर के शाहपुर दियारा में अपने खेत में ही घर बनाकर सपरिवार रहते थे। बुधवार की रात वह अपनी पत्नी फूलन देवी और 3 बेटों के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान मौका पाकर अपराधी घर के अंदर घुस आए और उनकी कनपटी पर गोलियां दाग दीं और वहां से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर पत्नी उठी तो उसे लगा कि बैट्री फटा है। सामने जब पति को खून से लथपथ हो कराहते देखा तो उसकी आवाज मुंह के अंदर ही रह गई। सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाले मंगली ने पत्नी के सामने ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। नवगछिया SDPO दिलीप कुमार ने कहा कि खेती-बाड़ी करने के लिए शाहपुर दियारा में घर बनाकर रहता था। सबसे छोटा बेटा दीपक कुमार (5 साल) घटना के वक्त दूसरे कमरे में सो रहा था। अन्य दो बेटे दूसरे मकान में सो रहे थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *