नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के बिनोवा दियरा में गुरुवार की संध्या समय अपराधियों ने भैंस चरा रहे पशुपालक को गोली मारकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. गोली लगने से घायल पशुपालक बिनोवा निवासी लालो मंडल है. अपराधियों ने लालो मंडल को दो गोली मारी है. दोनों गोली लालो मंडल पेट के पंजरे के साइड में लगी है. दोनो गोली यूसके पेट मे ही फंसी हुई है. अपराधियों द्वारा पशुपालक को गोली मारने की सूचना मिलने परइस्माइलपुर पुलिस मौके पर पहुचीं.

पुलिस ने जहां गंभीर रूप से घायल पशुपालक लालो मंडल को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया. मायागंज अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि लालो मंडल दियरा में अपना भैंस चरा रहा था. उसकी समय गांव के ही युवक गुरुदेव मंडल वहां आया और उसे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

बताया जा रहा है कि हत्या के प्रतिशोध में गुरुदेव मंडल द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है. जानकारी मिली है कि वर्ष 2019 को गुरुदेव मंडल के पिता चारु मंडल की भी हत्या हुई थी. चारु मंडल की हत्या में लालो मंडल की संलिप्तता होने की बात कहीं जा रहे थे. अपने पिता के हत्या के प्रतिशोध में गुरुदेव मंडल ने लालो मंडल को गोली मारी है.

नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया पुरानी रंजिश में अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है. लालो मंडल को गोली लगी है लालू मंडल द्वारा बताया गया है कि गुरुदेव मंडल ने उसे गोली मारी है. लालू मंडल होश में है लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *