सोनवर्षा कठौतिया के पास 14 नंबर रोड पर लत्तिपुर से बिहपुर के तरफ जा रहे बेलगाम बोलेरो ने शनिवार शाम 7 बजे के करीब 7 वर्षीय बच्ची अंजली को कुचल दिया। इस घटना में बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक बोलेरो लेकर भागने में सफल रहा। बच्ची कठौतिया निवासी अशोक मंडल की बेटी थी।
Total Downloads: 113
इससे गुस्साए लोगों ने बास-बल्ला व टायर जलाकर रोड जाम कर दिया। बच्ची के पिता ने रोते हुए बताया कि बेटी पेंसिल लेने के लिए जा रही थी, नहीं जाती यह घटना नहीं घटती। घटना के बाद परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। जाम की सूचना पर दल-बल के साथ बिहपुर थानाध्यक्ष रंणजीत कुमार पहुंचे और मुखिया प्रतिनिधि के समझाने के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।


