बिहपुर। बिहपुर पुलिस थानाक्षेत्र में अपराधियों पर नकेल कसने के लिये ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रही है। इसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है। रविवार रात बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली की बदमाश एक घर में हथियारों का जखीरा छुपाए हुए है। पुलिस तुरंत हरकत में आई एवं पीएसआई आशुतोष कुमार के साथ लत्तीपुर वार्ड नंबर 12 निवासी कुलदीप मंडल के घर छापेमारी की।

पुलिस ने जब ट्रंक को खुलवाया तो ट्रंक के अंदर कपड़े में लपेटकर रखे एक दोनाली बंदूक बरामद किया। घर में बच्चे एवं महिलाएं थी लेकिन कुलदीप मंडल घर से फरार मिला। उसे दबोचने के लिये पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। रविवार के दिन भी दो बदमाश पुलिस के हाथ से बच कर निकलने में कामयाब रहे।

बदमाश कार्बाइन के साथ नाव से गांव की ओर आ रहे थे लेकिन पुलिस के पास बड़ा नाव नहीं रहने के कारण बदमाश भागने में सफल रहे। हलांकि पुलिस दिनभर नाव से गंगा दियारा में सघन छापेमारी अभियान चलाया। जिस कारण बदमाशों में हड़कंप मचा हुआ है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *