नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के एक विकलांग युवक बीते शनिवार को साइबर ठगी का शिकार हो गया। मामला तब प्रकाश में आया जब युवक को एहसास हुआ कि उसके खाते से 43632 रुपये निकल गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
युवक सच्चिदानंद मंडल ने बताया कि 10 सितंबर को उनके मोबाइल नंबर 8209559521 पर सुबह के करीब 7:00 बजे मनीष कुमार नाम के किसी व्यक्ति ने 9832746053 नंबर से फोन कर उन्हें बताया कि तुम्हारे नाम से कोराना काल का 3500 रुपया आया है। पैसे के लालच में उसके झांसे में आ गया और मेरे खाते से पैसा कट गया। युवक ने इस बाबत गोपालपुर थाना में आवेदन दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

