नवगछिया – बिशाय टोला निवासी महिला सुनीता उर्फ संजो देवी की हत्या मामले को लेकर भाकपा माले के पांच सदस्य जिला सचिव बिंदेश्वरी मंडल, प्रखंड सचिव रामदेव सिंह, इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य सह सचिव गौरीशंकर राय, प्रखंड कमेटी सदस्य रवि मिश्रा, वकील मंडल जांच टीम पहुंचे मृतक महिला की वीसाई टोला और उनके परिजनों से मिलकर पूरे मामले की जानकारी ली है.
Total Downloads: 375
जांच टीम के नेतृत्व कर रहे भाकपा माले के जिला सचिव विंदेश्वरी मंडल ने कहा कि नवगछिया में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ चुका है नीतीश सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह से विफल है.

अगर आठ दिनों के अंदर अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा. माले नेताओं ने परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा और सरकारी नौकरी देने का भी की है.

