नवगछिया नया टोला में इन दिनों मोबाइल चोरों के हौसले बुलंद है मोबाइल चोर मौका देखकर घरों से ही मोबाइल की चोरी कर ले रहे हैं। मोबाइल चोरी के मामले सोमवार को नवगछिया नया टोला निवासी मिलन कुमार ने नवगछिया थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।
Total Downloads: 330
मिलन कुमार का कहना है कि रविवार को वे अपने किराए के मकान में स्नान कर रहे थे, इसी बीच एक चोर ने उनके घर में घुसकर उनकी मोबाइल चोरी कर ली। काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल का कुछ भी पता नहीं चल सका।
मिलन ने अपने लिखित आवेदन में जिक्र किया है कि उनके मकान में ही पिछले दिनों खरीक के अंचलाधिकारी की भी मोबाइल चोरी हो गई थी। उनके नंबर पर अभी भी रिंग हो रहा है। इधर स्थानीय लोगों ने एक लड़के को चोरी के आरोप में पकड़ कर रविवार को ही पुलिस के हवाले किया था। नवगछिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

