रंगरा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को देर रात मुरली चौक के पास अज्ञात अपराधियों ने एक बाइक सवार युवक को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली युवक के कनपटी को छूते हुए निकल गई है।

घटना के तुरंत बाद युवक को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिये मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया। युवक अविनाश कुमार पूर्णिया जिले के रुपौली थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का बताया गया है।

जानकारी मिली है कि देर रात दो मोटरसाइकिल से चार लड़के रंगरा किसी रिश्तेदार के यहां भोज खाने के लिए गए थे, जहां से लौटने के क्रम में मुरली चौक के पास पहले से घात लगाये अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *