नवगछिया । अमृत भारत योजना के अंतर्गत नवगछिया स्टेशन का ये सिरे से विकास होने के कार्य को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को समारोह पूर्वक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम का शिलान्यास किया। भव्य कार्यक्रम के मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी,सोनपुर मण्डल के रेलवे अधिकारी के साथ-साथ स्कूली बच्चों ने शिलान्यास कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर नवगछिया के बल भारती विद्यालय अंग्रेजी मीडियम, बाल भारती विद्यालय हिंदी मीडियम के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर कई पुरस्कार जीते।
मौके पर क़ई प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें विजयी हुए बच्चों पुरस्कार भी दिया गया। मालूम हो कि भारत सरकार द्वारा शुरू की गई अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 1309 रेलवे स्टेशनों का अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास करने किया जा रहा है। भारतीय विविधता की भव्यता को प्रदर्शित करते हुए इन पुनर्विकसित स्टेशनों पर नई अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ मौजूदा सुविधाओं का उन्नयन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में सोनपुर डिवीज़न एवं नवगछिया स्टेशन के अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि
सदस्य, विधान परिषद एन के यादव, बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र, भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह पूर्व सांसद अनिल यादव पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद मंडल,सुबोध सिंह जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ,आलोक सिंह मुकेश राना, कौशल जयसवाल, सहित नवगछिया के मुख्य व्यवसाई पवन सराफ, अजय रुंगटा सहित कई लोग उपस्थित थे।इस अवसर पर विभिन्न स्टेशनों पर आयोजित कार्यक्रम में रेलवे के स्काउट एवं गाइड तथा स्कूलों बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो की भी प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में एसएस एन के ति वारी सहित सभी रेलकरमी उपस्थित थे।
नवगछिया स्टेाशन का 22.7 करोड़ रूपए से पुनर्विकास कार्य किया जाना है ।सोनपुर मंडल के इन 10 स्टेशनों के विकास पर लगभग 681 करोड रुपए की लागत आएगी ।विदित हो कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं में अनावश्यक संरचनाओं को हटाकर रेलवे स्टेशनों तक सुगम पहुंच, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, बेहतर कॉनकोर्स एरिया, उन्नत पार्किंग, दिव्यांगजन अनुकूल बुनियादी ढांचा एवं हरित ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण अनुकूल भवन आदि शामिल हैं।
- स्टेशनों का ‘सिटी सेंटर’ के रूप में विकास,
- शहर के दोनों तरफ प्रवेश/निकास द्वार,
- , स्टेशन भवनों का सुधार/पुनर्विकास।
- अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं का प्रावधान,
- यात्री आवागमन हेतु सुगम व्यवस्था
- यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर तरीके से डिज़ाइन किए गए साइनेज बोर्ड
- रेलवे भूमि एवं परिसंपत्तियों के समुचित सदुपयोग का प्रावधान
- स्थानीय कला और संस्कृति को प्राथमिकता ।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा, सुगमता व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार स्टेशन भवन, प्रवेश एवं निकास द्वार, फुटओवर ब्रिज, कॉनकोर्स, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, दिव्यांग सुविधाओं, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता व्यवस्था, पहुंच पथ, संकेत एवं निर्देश बोर्ड, ट्रेन डिस्प्ले और उद्घोषणा प्रणाली, सौंदर्यीकरण आदि से जुड़े आवश्यक विकास कार्य किए जाऐगा

