नवगछिया – नवगछिया के जीबी कॉलेज में अर्थशास्त्र के अवकाश प्राप्त प्राध्यापक प्रोफेसर कमरूल होदा को समारोह पूर्वक विदाई दी गयी. इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार द्वारा अवकाश प्राप्त प्राध्यापक श्री होदा को अंगवस्त्रम और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया. जानकारी दी गई कि प्रोफेसर होता सबौर कॉलेज सबौर से वर्ष 2009 में डिप्टेशन पर जीबी कॉलेज में योगदान दिया था और मंगलवार को उन्होंने यहीं से अवकाश ग्रहण किया.
Total Downloads: 337
इस अवसर पर मौजूद वक्ताओं ने उनके कार्यों , विशिष्ट कार्य शैली, मालनीव पक्षों, उनके व्यक्तित्व और रचनात्मक कार्यों की चर्चा की. इस अवसर पर प्रोफेसर होदा ने कहा कि पठन-पाठन के लंबे कार्यक्रम में उन्होंने हमेशा अपना बेहतर देने का प्रयास किया, सहकर्मियों के साथ हमेशा मिल्लत से रहने का प्रयास किया.
अपने विदाई समारोह में प्रोफेसर होदा काफी भावुक दिखे. इस अवसर पर सभा की अध्यक्षता जीबी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर शिव शंकर मंडल कर रहे थे तो सभा के समापन में धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर डॉ आशा जयसवाल ने दिया.

मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर शिव शंकर मंडल, प्रो कलाधर मंडल, प्रो डॉ अशोक सिन्हा, प्रो राजेन्द्र सिंह, प्रो आनंद आजाद, प्रो राजकुमार, प्रो दिव्य प्रियदर्शी, प्रो अमित आलोक, प्रो आशा जायसवाल, डॉ चंदा, प्रो ममता, प्रो ए जामा, प्रो डीके दास, डॉ अजहर अली, डॉ अभयकांत सिंह, मो रिजवान अली, अशोक यादव, मनोज कुमार, दिनेश जी, मुकेश पोद्दार, समेत अन्य लोगों ने भी अपने समुद्र के माध्यम से प्रोफेसर होदा के साथ बिताए गए यादगार पलों की चर्चा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की.
