नवगछिया : नवगछिया रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को जीआरपी पुलिस ने विदेशी शराब के साथ कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के कटरिया निवासी ललन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

जीआरपी थानाध्यक्ष शत्रुघन प्रसाद बताया कि नवगछिया स्टेशन पर चेकिंग के दौरान युवक को गिरफ्तार किया गया है. युवक के बैग से 20 टेट्रा पैक विदेशी शराब एवं 5 बोतल 750 एमएल का विदेशी शराब बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवा अप अवध आसाम एक्सप्रेस से नवगछिया स्टेशन पर उतरा था. संदेह होने पर पुलिस द्वारा युवक के बैग की जांच की गई.

जांच के दौरान युवक के बैग से विदेशी शराब बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब बरामदगी के मामले में जीआरपी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. युवक को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *