नवगछिया  : नवगछिया प्रखंड के जगतपुर पंचायत के वार्ड नंबर ग्यारह गरैया गांव में 31 दिसंबर देर रात को बिजली के तार में शार्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गयी. आगलगी में एक बच्चे की जल कर मौत हो गयी तो उसकी मां गंभीर रूप से झुलस गयी है. अगा लगी में कुल सात घर जल कर पूरी तरह से जल कर राख हो गये हैं. मृतक बालक गोकूल साह के छ: वर्षीय पुत्र आयुष कुमार है और मृत बच्चे की मां मुन्नी देवी भी गंभीर रूप से झुलस गयी है. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. आगलगी में दो बकरी के भी जल कर मर जाने की सूचना है तो दूसरी तरफ सात परिवार के लोग अपने अपने घरों से कुछ भी निकाल नहीं पाये.

Whatsapp group Join

– , देर रात लगी आग

– जब घरों में सो रहे थे लोग, उसी समय लगी थी आग

– बिजली शार्ट सर्किट से लगी आग, बिजली खंभे

– पहुंचे सीओ और परवत्ता पुलिस, लोगों को मिलेगा मुआवजा

– रेड क्रास सोसाईटी ने दिया किट

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे नवगछिया के सीओ विद्यानंद राय और परवत्ता पुलिस ने हालात का जायजा लिया है और मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सभी पीड़ितों को राहत और मुआवजा देने का आश्वासन दिया है. जबकि मृत बच्चे का पोस्टमार्टम नवगछिया के अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि देर रात जब वे लोग गहरी निंद्रा में सो रहे थे तो उसी समय एकाएक उनलोगों को गर्मी का एहसास हुआ और जगे तो देखा कि उनलोगों को पूरा घर आग के लपटों के बीच था. आनन फानन में उनलोगों ने एक एक कर अपने परिजनों की खैरियल ली. छ: वर्षीय बालक आग की लपटों के बीच बुरी तरह से फंस गया था.

उसकी मां उसे निकालने का प्रयास कर रही थी लेकिन एका एक बेहोश हो गयी. लोगों ने बताया कि इसके बाद जब ग्रामीण युवक और बच्चे के परिजन घर के अंदर गये तो बच्चा वहां पर नहीं था. ग्रामीणों ने महिला को बाहर निकाल लिया. बाद में पता चला कि बच्चा आग से बचने के लिए चौकी के नीचे घुस गया था. जब सबकुछ जल कर राख हो गया था तो बच्चे के जले शरीर को ग्रामीणों ने चौकी के नीचे से बाहर निकाला. लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद वे लोग पूरी तरह से भगवान भरोसे थे. वे लोग क्या करे कुछ समझ में नहीं आ रहा था.

फायरब्रिगेड वालों के साथ साथ नवगछिया के वरीय पदाधिकारी को भी ग्रामीणों ने फोन किया लेकिन कोई न पहुंचा. ग्रामीणों ने बताया कि सबकुछ पूरी तरह जल जाने के बाद आग स्वत: बुझ गयी. ग्रामीण चुल्हाय साह, प्रमोद ठाकुर, नीरज ठाकुर, मुकेश ठाकुर, पंकज ठाकुर आदि का घर पूरी तरह से जल कर राखा हो गया है. आगलगी से करीब दस लाख रूपये की संपत्ति का नुकसान होने की बात कही जा रही है.

बिजली के खंभे के पास तार से लगी आग

ग्रामीणों की माने तो गांव में प्लास्टिक कवर वाला तार लगाया गया है. बिजली के खंभे पर शार्ट सर्किट होने के कारण आग लग गयी. आग पलास्टिक कवर में लगते ही टपक कर घर पर गिरने लगा और इसी कारण घरों में आग लग लगी.चुल्हाय साह 50 हजार रूपये हुए राख

आगलगी में चुल्हाय साह का पचास हजार रूपये की नकदी जल कर पूरी तरह से राख हो गया. चुल्हाय ने बताया कि वे एक स्वयं साहायता समूह में हैं और समूह से ही उन्होंने किसी को देने के लिए पचास हजार रूपये लिये थे. मुकेश ठाकुर की मोटर साइकिल और दो बकरी जल कर पूरी तरह से राख हो गये हैं.

प्रशासनिक स्तर से नहीं मिली राहत

आग लगी के बाद प्रशासनिक पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मंगलवार को हालात का जायजा तो जरूर लिया है लेकिन अभी तक किसी तरह की राहत सामग्री का वितरण नहीं किया गया है. जबकि रेड क्रास सोसायटी द्वारा सबों को दैनिक उपयोग के लिए बर्तन सेट और सोलर लैंप दिया गया है. इधर नवगछिया के सीओ विद्यानंद ने बताया कि प्रत्येक पीड़ित को 98 सौ रूपये दिये जायेंगे और पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद मृतक के परिजनों को चार लाख रूपये मुआवजा दिया जायेगा.

कहते हैं जेई

नवगछिया बिजली विभाग के जेई राहुल कुमार ने बताया आग लगने का कारण गैस सिलेंडर और चुल्हा है. गैस लीक करने से आग लगी है. बिजली शार्ट सर्किट से आग लगने की बात झूठी और बेबुनियाद है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *