अवैध संबंध में युवक को पहले लाठी-डंडे से पीटा फिर गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उसे कमर के दाहिने तरफ गोली मारी और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही माता-पिता पहुंचे और बेटे को मायागंज अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मरने वाले की पहचान खंती मंडल उर्फ सिंटू (18 वर्ष) पुत्र लुचो मंडल के रूप में हुई है। वह े कदवा थाना अंतर्गत लक्ष्मीनिया टोला का रहने वाला था। लुचो मंडल ने बरारी पुलिस को दिए बयान में महिला, उसके पति, भाई व अन्य पर हत्या का अारोप लगाया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लुचो मंडल ने बताया कि खंती का महिला से दो सालों से अवैध संबंध था। वह और उनकी पत्नी कुछ दिन पहले महिला के पास गए अौर अपने बेटे से संबंध तोड़ने को कहा। इस पर महिला लड़ने लगी और कहा कि अगर खंती मेरे पास नहीं अाएगा तो उसे गोली मार देंगे। रविवार अहले सुबह महिला ने उसे चौसा थाना अंतर्गत अरजपुर पश्चिमी पंचायत के खलीफा टोला में उत्पाद पुलिस पिकेट से लगभग सौ गज की दूरी पर स्थित शिव मंदिर के पास बुलाया। वहां पहले से घात लगाए हमलावरों ने पहले पीटा फिर गोली मारकर हत्या कर दी।

अवैध संबंध को लेकर गांव में कई बार हुई थी पंचायत

ग्रामीणों की माने तो अवैध संबंध को लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हुई थी। पंचायत में दोनों ने अलग-अलग रहने और आपस में बातचीत नहीं करने का वादा किया था। इस सब के बावजूद दोनों का मिलना जारी था। बरारी पुलिस ने पिता का बयान लेकर चौसा पुलिस को भेज दिया है। उधर, युवक की हत्या के बाद घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। कदवा थाना अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक खंती मंडल आपराधिक छवि का था। उस पर शराब तस्करी के आरोप में 12 जुलाई 2018 को और बाइक चोरी के मामले में 25 जुलाई 2019 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इन मामलों में वह दो बार जेल भी जा चुका था। एक माह पहले ही वह जेल से बाहर आया था। घटना के बाद घर छोड़ कर महिला फरार है। गोली लगने के बाद खून से लथपथ खंती मंडल ने पुलिस को आरोपियों का नाम बताया है। जो बिहारीगंज थाना क्षेत्र के बदिया गांव का रहने वाला है। वहीं तीन दिन पहले टीकापट्टी थाना क्षेत्र के सिसवा गांव के किसी व्यक्ति ने खंती मंडल को जान मारने की धमकी दी थी। चौसा थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक ने बताया कि मृतक के फर्द बयान पर तीन नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *