नवगछिया – नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के भवानीपुर के 10 नंबर गुमटी से करीब 100 मीटर दूरी पर ट्रेन से कटकर किशोरी की मौत हो गयी. मृतक किशोरी का नाम रुचि कुमारी पिता फुलेश्वर यादव बताया है. मृतका के परिजनों ने बताया कि रुचि का दिमागी हालत ठीक नहीं थी. वह सोमवार की सुबह शौच करने के लिए घर से निकली फिर वापस नहीं आयी.

परिवार के लोगों ने उसे खोजना शुरू किया काफी खोजने के बाद जब किशोरी नहीं मिली. कुछ देर बाद ग्रामीणों ने जानकारी दी कि एक शव रेल पटरी के पास हैं. रेल पटरी के पास पहुंचने के बाद परिजनों ने शव का शिनाख्त किया. शव किशोरी का ही था वही मौके पर मृतका किशोरी के पिता ने बताया कि उन्हें 6 बेटी है.

रुचि दूसरे नंबर पर हैं.परिजनों ने बताया कि मानसिक स्थिति सही नहीं होने के कारण शायद वह पटरी के पास ट्रेन की चपेट में आ गयी होगी. जिससे उसकी मौत हो गयी. नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिजन गहरे सदमे में हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *