खरीक : थाना क्षेत्र के बगड़ी गांव के समीप स्थित बहियार में बने बासा में किसी अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर पीड़ित बासा मालिक बगड़ी निवासी निरंजन मोदी ने थाने में आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि मैं रोज की तरह गुरुवार की देर रात भी करीब नौ बजे खाना खाने के लिए बगड़ी गांव स्थित अपने घर गया।

जहां से खाना खाकर 11 बजे पुनः बासा पर आया तो देखा कि बासा में आग लगी हुई है और बासा समेत बासा के अंदर रखे सभी समान जलकर राख हो चुके हैं। जिसके बाद घटना की जानकारी पर पहुंचे लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बासा के अंदर रखे एक मवेशी की झुलसकर मौत हो गई और पांच हजार नगद सहित बासा के अंदर रखे सभी समान जलकर राख हो गए थे। मुझे पूर्ण विश्वास है कि किसी अज्ञात असामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....