नवगछिया। एसपी को मिली गुप्त सूचना पर नवगछिया थाना के अवर निरीक्षक प्रभात कुमार ने अनुमंडल अस्पताल के निकट स्थित पैथोलॉजी में छापेमारी कर शराब के नशे में टेक्नीशियन रूपेश कुमार और चालक मो. वाजिद को गिरफ्तार किया। दोनो को अस्पताल में जांच करायी गयी।

जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने पैथोलॉजी से दो खाली शराब की बोतल भी बरामद की। वहीं दो अन्य शराब पीनेवाले पुलिस के आने के पहले ही फरार हो गए थे। एसपी को पैथोलॉजी में बैठकर शराब पीने की सूचना मिलने के बाद उनके निर्देश पर छापेमारी की गई थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *