ढोलबज्जा: छोटी भगवानपुर के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-129 पर अनियमितता को लेकर, वहां के ग्रामीणों द्वारा गुरुवार को जम कर हंगामें किए जाने की बात सामने आई है. हंगामें कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि- सेविका ममता कुमारी ने मीनू के मुताबिक बच्चों को पोषाहार नहीं दे रहे हैं. वहीं मिले थाली भी बच्चे को खाने नहीं दे रहे.

उक्त बातों को लेकर सेविका ममता कुमारी से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताई कि- बच्चों के लिए जो भी पोषाहार मिल रहे हैं बच्चों की थाली में परोसे जा रहे हैं. यही थाली की बात तो अब तक विभाग से बच्चों को खाने के लिए कोई बर्तन उपलब्ध नहीं कराई गई है. खाना पकाने का काम भी हमलोग अपने बर्तन में कर रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *