नवगछिया। जिले के प्रखंड में लगातार 12वें दिन प्रखंड कार्यालय रंगरा में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका अपनी मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। बता दें कि 29 सितंबर से सेविका एवं सहायिका का प्रदर्शन जारी है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 83
मंगलवार को भी सेविका एवं सहायिका ने प्रदर्शन कर अपनी पांच सूत्री मांग को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी रंगरा चौक अन्नू भारती को आवेदन दिया। मौके पर संघ की प्रखंड अध्यक्ष पार्वती देवी, आभा कुमारी, आयशा कुमारी, सोनी, राखी सहित 108 सेविका एवं सहायिका ने धरना प्रदर्शन किया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
