नवगछिया। पटना से कटिहार जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में मोबाइल चोरी करने के भागने के मामले में मोबाइल के साथ आरपीएफ इंस्पेक्टर एवं उसके सहयोगी साथियों ने खदेड़कर एक आरोपी को पकड़ा। चोर ने अपना नाम सुधीर कुमार बताया वह कटिहार जिला अंतर्गत कोढ़ा थाना के छोटी वैसा गांव का रहने वाला है।

घटना नवगछिया सेमापुर स्टेशन के बीच का बताया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार ने बताया कि जिस तरह से चोरी करके भागने का प्रयास अभियुक्त द्वारा किया था इसको लेकर के हम लोगों ने उसे खदेड़ कर पकड़ा है। उन्होंने बताया कि यहां पर उसके पास से चोरी का मोबाइल मिला, जिसको देखते हुए नवगछिया जीआरपी थाना को लिखित सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नवगछिया जीआरपी थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले को लेकर के आरपीएफ इंस्पेक्टर के लिखित सूचना पर मामला दर्ज कर अभियुक्त कटिहार जिला निवासी सुधीर कुमार को जेल भेजा। उसका आपराधिक इतिहास भी पता किया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *