नवगछिया । नवगछिया में शनिवार की दोपहर आई तेज आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। नवगछिया बाजार का सौ वर्ष पुराना बरगद का पेड़ उखड़कर घर पर गिर गया, जिससे कई घरों को नुकसान हुआ।
Total Downloads: 207
पेड़ प्रकाश राय की मकान पर गिरा जिससे उसका मकान टूट गया। इसके अलावे बिपिन राय, मनोज राय के मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ। प्रकाश राय ने बताया कि पेड़ सौ वर्ष पुराना था किसी भी समय गिर सकता था। इस विषय मे कई बार वन विभाग को सूचना दिया, लेकिन वह विभाग ने पल्ला झाड़ लिया। आज कई घरों में काफी नुकसान हुआ है।
कोसी पार कदवा में एक दर्जन घरों में आंधी से मची अफरातफरी..
तेज आंधी से कोसी पार कदवा के मिलन चौक स्थित लगभग एक दर्जन दुकानों के छप्पर उड़े। एक दुकानदार चंदन कुमार गुप्ता ने बताया कि तेज आंधी के कारण दुकान का छप्पर हवा में उड़ गया जिससे कि मेरे दुकान में रखा गया सभी कपड़ा पूरी तरह भींग गया है।

मक्के की फसल को हुआ नुकसान
आंधी-तूफान वर्षा से ढोलबज्जा में खेतों लगे मक्के की फसल भी गिरकर जमींदोज हो गया है। जिससे किसान काफी चिंतित हैं। प्रशांत कुमार कन्हैया ने बताया कि कृषि विभाग को जांच पड़ताल कर उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। इसके अलावे वर्षा से नवगछिया बाजार के स्टेशन रोड, राजेन्द्र कॉलोनी सहित कई इलाकों में वर्षा का पानी जमा हो जाने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। नवगछिया सीओ विश्वास आनंद ने कहा कि आंधी से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है।
