नारायणपुर – प्रखंड के रायपुर पंचायत के तेलडीहा गॉव में बुधवार की देर रात्रि लगभग 1:30 बजे बिजली की स्रोट सर्किट से हुए चिंगारी से आग लगने से तेलडीहा निवासी राशो शर्मा एवं लक्ष्मी शर्मा व धौली शर्मा के फुस का घर जलकर राख हो गया. घर में बंधे एक बकरी एवं बछड़ा की जलकर मौत हो गई और वृद्ध कनिया देवी आग से झुलूस गई.
Total Downloads: 176
पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि कृष्णदेव शर्मा व समाजसेवी सुबोध शर्मा ने बताया कि एकाएक रात्रि में आग लगने से तीन घर समेत पटवन के लिए रखे प्लास्टिक का पटवन वाला तीन हजार फीट फीता, साईकिल समेत अन्य समान जलकर राख हो गया लगभग 25 हजार रुपये की क्षति हो गई.

वहीं विश्व मानवाधिकार परिषद् के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा व मुखिया उमाकांत शर्मा ने सीओ,बीडीओ को दुरभाष से घटना की जानकारी दी व पीड़ित परिजनों को मुआवजे देने की मॉग की.वहीं बीडीओ अजय प्रकाश राय ने बताया कि सीओ छुट्टी पर है. घटना को लेकर राजस्व कर्मचारी द्वारा जॉच कर आपदा विभाग से मिलने वाली राशि पीड़ित परिवार को दी जाएगी.

