नवगछिया । रंगरा ओपी के मुरली गांव में पेट्रोल डालकर एक साथ पूरे परिवार के जलाने के मामले में गंभीर रूप से जली चार बच्चियों में भारती की स्थिति अभी भी नाजुक बनी है। ऐसे भारती की जलने को लेकर रांची के रिम्स चिकित्सकों ने 15 से 20 प्रतिशत जलने की जानकारी दी गयी है। भारती के पिता ने बताया कि बच्चों के हालत में धीरे-धीरे सुधार होने की जानकारी मिल रही है। हम लोग काफी परेशान हैं। घर में लोग खाना-पीना नहीं खा रहै हैं।

बच्चे पर ध्यान लगा है। वहीं इस मामले को लेकर अभी तक रंगरा पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल निकालने की तैयारी कर रही है। थानाध्यक्ष सुजीत वारसी ने बताया कि घटना के बाद परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन अभी तक परिजनों ने किसी पर संदेह नहीं किया है। इसलिए हम लोग अपने स्तर से जांच शुरू किए हैं और जल्द ही पूरे मामले का उद्वेदन होगा।

मालूम हो की मुरली गांव के विद्यानंद सिंह पंचायत चुनाव में मुखिया पद का चुनाव लड़े थे। चुनाव लड़ने के रंजिश में आकर के कुछ असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल छिड़ककर विद्यानंद सिंह आरति कुमारी,भारती कुमारी व भावना कुमारी को जलाने का प्रयास किया था। इस घटना में आरती 12 से 15 प्रतिशत जली हुई है भारती 15 से 20 प्रतिशत जली हुई है, भावना 7 से 10 प्रतिशत जली है और खुद विद्यानंद सिंह 3 से 5 प्रतिशत जले हैं। सबसे नाजुक स्थिति भारती की बतायी गयी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *