नवगछिया : इंटर की परीक्षा के दौरान नवगछिया के परीक्षा केंद्र के अंदर नकल करवा रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रथम पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार को छात्राओं से सूचना मिली की इस केंद्र पर एक युवक छात्राओं को परीक्षा में नकल करवा रहा है। सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी और नवगछिया एसडीपीओ ओम प्रकाश द्वितीय पाली की परीक्षा के : दौरान केंद्र पर जांच के लिए पहुंचे। जांच के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने मामला सही पाया। जिसके बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान नवगछिया के महद्दतपुर निवासी विशाल कुमार के रूप में हुई है।’

जांच के क्रम में पता चला की आरोपी फर्जी वीक्षक नही संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर है। बताया जा रहा है कि आरोपी कोचिंग चलाता है। उत्तम कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, नवगछिया ने कहा की सूचना मिली थी की एक फर्जी वीक्षक के रूप में काम कर रहा है। सत्यापन के लिए हम और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।

जांच के क्रम में पता चला की व्यक्ति फर्जी वीक्षक नही संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर है। केंद्राधीक्षक के द्वारा भी बताया गया की इनको परीक्षा केंद्र पर आने से मना किया गया था, फिर भी आ गए थे। हमलोग उससे पूछताछ कर रहे है। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है। अभी आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

नवगछिया थाना प्रभारी रवि शंकर सिंह ने कहा कि युवक को थाना लाया गया है। परीक्षा केंद्र ने नकल करवाने की शिकायत थी। जानकारी सही है या नहीं सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल की जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *