नवगछिया । मुजफ्फरपुर की एक सुरक्षा एजेंसी के लिए सुपरवाइजर और गार्ड के 140 पदों की रिक्तियों को भरने के लिए गोपालपुर प्रखंड में कैंप का आयोजन किया जाएगा।
नियोजन पदाधिकारी रोहित आनंद ने बताया कि कैंप में भाग लेने वाले आवेदकों को नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य किया गया है। कैंप का समापन 11 अक्टूबर को होगा। अंतिम दिन अपर प्रादेशिक नियोजनालय में कैंप का आयोजन होगा।

