नारायणपुर । प्रखंड के भ्रमरपुर मध्य विद्यालय अनुसूचित टोला में बुधवार को आठवीं के छात्रा ने शिक्षक तरूण कुमार झा पर अश्लील बात करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामा होने पर ग्रामीण ने 112 नंबर को फोन कर सूचना दी। 112 पुलिस ने तुरंत पहुंच कर शिक्षक को कब्जे में लेकर बिहपुर पुलिस को सौंपा। आठवीं कक्षा के छात्राओं ने शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक समीर कुमार से लिखित शिकायत की।
Total Downloads: 79
बिहपुर थाना के दारोगा विकास कुमार ने बताया कि आवेदन की जांच होगी। आरोपी शिक्षक से पूछताछ की जा रही है। आरोपी शिक्षक तरूण कुमार झा ने बताया कि सारा आरोप बेबुनियाद है। शिक्षक व ग्रामीणों की साजिश से आरोप लगाया गया है।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नितेश्वर पांडेय ने कहा हम पटना प्रशिक्षण में है गुरूवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक से जांच कर रिपोर्ट लेकर कारवाई की जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि गुरुवार को जांच टीम भेजकर जांच कराकर स्पष्टीकरण पूछ कारवाई की जाएगी।

