नारायणपुर प्रखंड के भ्रमरपुर गांव निवासी रंजीत आठ साल बाद अपने परिवार से मिल पाया। वह लंबे समय से लापता था और हाल में हैदराबाद में एक होटल में मिला, जहां एक होटल संचालक ने गूगल की मदद से उसके घर का पता लगाया।

बताया गया कि होटल संचालक भी बिहार के रहने वाले हैं। बातचीत के दौरान भाषा से रंजीत के गांव का अंदाजा हुआ। इसके बाद उन्होंने गूगल पर भ्रमरपुर माता दुर्गा मंदिर का लोकेशन खोजा और वहीं से संपर्क की कोशिश की।

मामले की जानकारी उन्होंने नारायणपुर की सीडीपीओ पूजा कुमारी को दी। सीडीपीओ के निर्देश पर आंगनबाड़ी सेविका के पति ने रंजीत के परिवार से संपर्क कर दोनों को मिलवाने में अहम भूमिका निभाई।

परिजनों ने बताया कि रंजीत की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह आठ साल पहले अचानक घर से निकल गया था। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला था। फिलहाल रंजीत हैदराबाद में ही है और गांव का एक व्यक्ति उसे वापस घर लाने के लिए वहां जाने की तैयारी कर रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *