नवगछिया। नवगछिया के आदर्श रेलवे स्टेशन पर बढ़ती चोरी की घटना को लेकर जीआरपी पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया, जिसमें एक चोर को कई मोबाइल के साथ हिरासत में लिया। चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ एएसआई अमरेंद्र कुमार के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 206
थाना अधक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह ने बताया कि विशेष चेकिंग अभियान के दौरान प्लेटफार्म संख्या दो पर कटिहार जिला के बरारी थाना अंतर्गत मोहनपुर गांव निवासी अरुण यादव के 19 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार को चार मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि सभी मोबाइल चोरी का था इसको लेकर के आगे अनुसंधान किया जा रहा है। इस मामले में एएसआई के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
