नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गॉव के सामने बोरनाहा धार के पास शनिवार की देर रात्रि आधा दर्जन हथियार से लैस बदमाशों ने काम करवा रहे संवेदक का प्लाईवुड और पाइप चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. संवेदक के गार्ड के अनुसार बदमाशों ने फायरिंग की जो सुबह में घटनास्थल पर खोखा पाया गया है.संवेदक गगन चौधरी ने बताया की गत वर्ष सड़क में कटाव को लेकर मुख्यमंत्री पथ अनुरक्षण कार्यक्रम के तहत बोरनाहा धार के पास रिटर्निंग वाल बनाया जा रहा है.

जो बरसात के मौसम में बोरनाहा धार में पानी का जलस्तर बढ़ जाने से सड़क को कटने का खतरा बना रहता था है क्षेत्रिय विधायक के प्रयास से रिटर्निंग वॉल बनने के बाद इस सड़क को कटाव का खतरा नहीं होगा इसलिए कार्य प्रगति पर था.

संवेदक के कर्मी सुभाष ने बताया कि शनिवार की रात्रि 12:30 बजे पिकअप गाड़ी से आधा दर्जन बदमाश हथियार से लैस होकर आया और स्थल पर सोए संवेदक के चौकीदार को हथियार सटाकर बोला हिलना नहीं है और अन्य बदमाश पिकअप पर सोलह प्लाई और छः पाइप लाद कर दो चक्र गोली फायर करते हुए पिकअप के साथ सभी बदमाश रायपुर की ओर चला गया. जिसकी जानकारी सुभाष ने दुरभाष के माध्यम से भवानीपुर पुलिस को दिया भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया की मामले में थाना में आवेदन नहीं दिया गया है पुलिस छानबीन में जुटी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *