झंडापुर थाना क्षेत्र में आपदा मित्र मुख्तार खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह घटना 23 अक्टूबर 2025 को जमालपुर घाट विसर्जन स्थल पर घटी थी, जब ड्यूटी पर तैनात आपदा मित्र ने एक व्यक्ति को जबरन पानी में ले जाने से रोकने का प्रयास किया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भुजंगर और उसके कुछ साथी एक व्यक्ति को खींचकर नदी में ले जा रहे थे। इसी दौरान आपदा मित्र मुख्तार खान ने हस्तक्षेप किया। इस पर नशे की हालत में मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। हमलावरों ने उनकी लाइफ जैकेट भी छीन ली, जिससे वह घायल हो गए।

इस मामले में झंडापुर थाना में 25 अक्टूबर 2025 को कांड संख्या 147/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी।

इसी क्रम में 18 दिसंबर 2025 को कांड में संलिप्त अभियुक्त भुजंगर सिंह उर्फ लीरो कुमार सिंह उर्फ भुंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त औलियाबाद, थाना झंडापुर, जिला भागलपुर निवासी चरित्तर सिंह उर्फ नगीना सिंह का पुत्र है।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। झंडापुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले में अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *