अपराधियों की गतिविधियों पर नजर के लिए सीसीटीवी लगवाएं
नवगछिया एसडीओ व एसडीपीओ को जदयू शिष्टमंडल ने सौंपा ज्ञापन
नवगछिया की सड़कों पर आए दिन हो रही अापराधिक घटनों पर रोक लगाने और अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए जदयू का एक शिष्टमंडल एसडीओ मुकेश कुमार और एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती को ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आए आपरधी सड़कों पर बड़ी वारदात को अंजाम देकर अपराधी भागने में सफल हो जाते हैं। ऐसे में नवगछिया की सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की जरूरत है।
Total Downloads: 115
उन्होंने कहा कि विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर जहान्वी चौक, तेतरी जोरोमाइल व नवगछिया जीरोमाइल के पास प्रशासन सीसीटीवी लगवाए। इस पर दोनों अफसरों ने सकारात्मक आश्वासन दिया। एसडीओ ने कहा कि छठ बाद इस दिशा में पहल की जाएगी।शिष्टमंडल में गुलशान मंडल, पारसनाथ साहू, चिरणजीवी राय मौजूद थे।

इस्माइलपुर प्रखंड को गंगा नदी के बाढ़ से सुरक्षित करने के लिए स्पर एक से जाह्नवी चौक तक 10 किमी लंबे रिंग बांध के निर्माण में किसानों की आने वाली जमीन के अधिग्रहण करने की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग जदयू जिलाध्यक्ष ने एसडीओ से की। उन्होंने कहा कि रिंग बांध के निर्माण नहीं होने से हर वर्ष इस्माइलपुर प्रखंड बाढ़ की चपेट में आता है।
रिंग बांध के निर्माण को लेकर किसानों द्वारा भी कोई विरोध नहीं है। किसानों को नोटिस नहीं मिलने के कारण वे इसका विरोध कर रहे हैं। मालूम हो कि रिंग बांध के निर्माण के लिए भी राशि का आवंटन हो चुका है। भूमि अधिग्रहण की सभी प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। छह सौ किसानों की जमीन भी चिह्नित कर ली गई है।
इस वर्ष मार्च में पूरा होना था रिंग बांध का निर्माण
रिंग बांध का निर्माण इस वर्ष मार्च माह में ही पूरा होना था। लेकिन जमीन अधिग्रहण नहीं होने के कारण रिंग बांध के निर्माण में ग्रहण लग गया। जिसके कारण इस्माईलपुर प्रखंड के लोगों को इस वर्ष गंगा नदी की बाढ़ की विभीषिका झेलनी पड़ी। मालूम हो कि रिंग बांध के निर्माण में लगभग छह किलोमीटर तक मिट्टी भराई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

