– नवगछिया से भागलपुर आने जाने वाले यात्रि रहे परेशान

नवगछिया : पिछले दो दिनों के जाम के जद में चल रहे विक्रमशीला पुल एवं पुल पहुच पथ से जहां लोग परेशान थे. काफी मशक्कत के बाद देर रात तक जाम समाप्त हुआ था. लेकिन गुरुवार को सोनू राय की हत्या के बाद फिर से पूरे दिन जाम विक्रमशीला पुल व पुल पहुच पथ पर जाम लग जाने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सोनू राय की हत्या सुबह 7:50 में होने के बाद विक्रमशीला पुल पहुच पथ पर जाम लग गया.

सोनू राय हत्या की हत्या की खबर फैलते ही हजारों की संख्या में लोग उसे देखने के लिए घटना स्थल पर पहुच गए थे. लोगो के आक्रोश एवं विरोध के कारण पुल आवागमन ठप हो गया. वाहनो की लंबी कतार पुल पहुच पथ पर लग गया था. वाहनो की कतार घटना स्थल से नवगछिया जोरो माईल से खरीक की ओर तक पहुच गया था. पुल पहुच पथ पर जाम लग जाने के बाद सबाड़ी वाहने तेतरी जहान्वी चौक ब्रांच सड़क से होकर गुजरने लगी थी.

जिसके कारण ब्रांच सड़क भी जाम के जद में आ गया था. ब्रांच सड़क से अत्यधिक वाहनो के परिचालन होने से जाम लगा गया था. ब्रांच सड़क पर भी जाम लगा जाने के कारण भगालपुर से आने जाने वाले यात्रियों को एक घंटे का सफर तय करने मव तीन से चार घंटे लग जा रहे थे. पुल एवं पहुच पथ पर जाम लग जाने से भागलपुर आने जाने वाले यात्रियों को घंटों जाम में फंसे रहे. दोपहर 1:45 बजे शव घटना स्थल के बाद हटाए जाने के बाद पुल पहुच पथ आवागमन शुरू हुआ है. इसके बाद देर रात तक जाम की स्थिति सामान्य हो गई थी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *