बिहपुर । सोनवर्षा बिशू बाबा बहियार में मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे जबरदस्ती आम तोड़ने का मामला सामने आया। आम का बगीचा जोगवारी कर रहे बिहपुर-जमालपुर वार्ड नंबर 9 निवासी लड्डू राय व जितेंद्र राय ने जबरन आम तोड़ने से मना किया तो कट्टा के बट व लाठी से पीट कर घायल कर दिया और आम भी तोड़ लिया। दोनों घायल किसी तरह बिहपुर थाना पहुंचे तो पुलिस इलाज के लिये बिहपुर सीएचसी भेजा।

घायल जितेंद्र राय ने बताया कि गांव के ही तीन लोगों ने कट्टा के बट से पीटा है। मारपीट के दौरान किसी तरह हम-दोनों ने कट्टा छीन लिया। तभी ग्रामीणों को आम बगान आते देख सभी आरोपी भाग गये। हमलोगों ने हथियार बिहपुर थानाध्यक्ष को सौंप दिया। इधर डॉक्टरों ने घायलों को बेहतर इलाज के लिये मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया।

प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना में दो लोग घायल हुये हैं। आवदेन नहीं मिला है। मामले की पड़ताल की जा रही है। इस घटना में शामिल दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *