नवगछिया। नवगछिया के खगड़ा स्थित श्री बैकुंठ दातव्य आयुर्वेदिक चिकित्सालय तकरीबन 20 वर्षों से बंद पड़ा है, अस्पताल भवन परिसर, चारदीवारी जर्जर अवस्था में है ना तो डॉक्टर है ना ही दवाइयां हैं। यहां आसपास के कई गांव के लोगों की चिकित्सा हुआ करती थी लेकिन आज सरकार और प्रशासन की बाट जोह रहा है।
Total Downloads: 380
उसी बाबत खगड़ा गांव के दर्जनों लोगों ने जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के कार्यालय पहुंचकर अस्पताल के जीर्णोद्धार को लेकर आवेदन दिया।
वहीं जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने आश्वासन दिलाया है कि इस मामले को जल्द से जल्द देखा जाएगा और इस पर अमल किया जाएगा। इस काम के लिए एडीएम को आवेदन फॉरवर्ड कर दिया गया है। वहीं उन्होंने कहा यह काम एडीएम के तहत होगा, एक करोड़ से कम बजट का काम जिला परिषद करा सकती है उस पर विचार किया जा रहा है।

वही आवेदन देने आए ग्रामीणों का कहना है जल्द से जल्द यह आयुर्वेदिक अस्पताल शुरू हो जिससे आसपास के लोगों को फायदा मिल सके। ग्रामीणों में संजीव कुमार सिंह अंजनी कुमार के अलावे दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।
