नारायणपुर । प्रखंड के जयपुर चूहर पूरब पंचायत प्राथमिक विद्यालय रामूचक का शुक्रवार को नवगछिया एसडीओ यतेन्द्र कुमार पाल निरीक्षण दौरान गंदगी देख भड़क गए। कक्षा में जलावन के साथ छात्र को बैठाकर क्लास चला रहा था। प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश सिंह को फटकार लगाई। तुरंत कक्षा से जलावन को हटाया।

रामूचक में बसे लोगों को मुख्य रास्ता से जोड़ने के लिए जमीन के मालिक से बातचीत की। बरसात में रामूचक वासी व बच्चों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। एसडीओ ने कहा जल्द समाधान होगा। जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में सामुदायिक शौचालय व मनरेगा पार्क का निरीक्षण करते हुए बुनियादी विद्यालय नगरपारा का रास्ते मामले को वहां के मुखिया प्रतिनिधि से विस्तृत जानकारी लेकर सीओ अजय सरकार को निर्देश दिया कि जमीन मालिक से बातचीत करे फिर उसका निदान निकालें।

नारायणपुर जेपी कॉलेज के पीछे 22 पर्चाधारी के बंदोबस्त जमीन को अतिक्रमण कारी से मुक्त कराने के लिए उसको भी बंदोबस्त कराना का निर्देश सीओ को दिया। मौके पर बीडीओ हरीमोहन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *