नवगछिया : इस्माइलपुर के नारायणपुर हाट में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हो गया। विजेता प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि राज्यस्तरीय टीम की घोषणा गुरुवार को की जाएगी। दूसरे दिन 57 किलोग्राम वर्ग में बेतिया के सुमन यादव को स्वर्ण, भागलपुर के छोटेलाल यादव को रजत व मो. बसउद्दीन को कांस्य मिला। 61 केजी वर्ग में कैमूर के मुलायम, पूर्णिया के अमन भारती और खगड़िया के अमन कुमार को क्रमश स्वर्ण, रजत और कांस्य मिला। 65 केजी वर्ग में नवादा के नीतीश, भोजपुर के अभिषेक और बक्सर के सनवीर ने क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। वहीं 70 केजी वर्ग में पटना के सुधांशु, समस्तीपुर के मो चांद, भोजपुर शशि सिंह को स्वर्ण, रजत और कांस्य मिला है। 74 केजी वर्ग में चंपारण के धनंजय यादव, खगड़िया के यश, लखीसराय के छोटू ने बाजी मारी।

79 किलो वर्ग में बेगूसराय के आशीष, पूर्णिया के मो. अबरार, कैमूर के अंकित सिंह पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 86 किलो वर्ग में पटना के अनिकेत, समस्तीपुर के चंदन, कैमूर के विशाल को क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक मिला। 92 केजी वेट वर्ग में पटना के अमनश्री, कैमूर के योगेंद्र, मुजफ्फरपुर को क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य मिला है। 125 केजी वर्ग में रोहतास के आदित्य और मुजफ्फरपुर के अंकुश को क्रमशः स्वर्ण और रजत मिला।

मौके पर राष्ट्रीय रेफरी विवेक भारद्वाज, अभिलाषा कुमारी, कुंदन ठाकुर, ब्रजेश कुमार, रामपूजन सहनी, किशोर कुमार, मो अमजद, बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह मौजूद थे। आयोजन मंडल के अध्यक्ष जिला पार्षद विपिन मंडल, बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह, विनय सिंह, भागलपुर कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजीव गुप्ता, सचिव ब्रजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *