नवगछिया। मध्य विद्यालय सुकटिया बाजार में हो रही अनियमितता को लेकर स्थानीय ग्रामीण रवि साह ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर आवेदन सौंपा है। आवेदन में मुख्य रूप से विद्यालय विकास समिति का गठन मनमाने ढंग से बिना आमसभा किए वार्ड नं. 12 के कुछ लोगों की मिलीभगत से समिति का गठन किया गया।
Total Downloads: 102
विद्यालय में मूलभूत सुविधा और पठन-पाठन की दयनीय स्थिति शिक्षक के अनुपस्थित रहने पर भी उपस्थिति पंजी में उपस्थिति दर्ज कर दी जाती है और मिड डे मील में होने वाली लापरवाही को भी उल्लेखित किया गया।
बीईओ द्वारा आवेदन को स्वीकृत कर सात दिन में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ में सौरभ सुकांत, बाबुल जायसवाल, सतीश मोदी, कुंदन कुमार, पवन साह एवं नीरज कुमार ने भी विद्यालय को व्यवस्थित रूप से चलाने का आग्रह किया।

