नवगछिया। बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मरांची निवासी श्यामा देवी को वैक्सीन का प्रीकॉशनरी डोज लिए बिना वैक्सीनेटेड का मैसेज भेज दिया। जबकि महिला का कहना है कि मैं बीते कई वर्षों से ना ही नवगछिया आई हूं और ना ही यहां मैं कोई डोज ली हूं।

इसके बाद मैं नवगछिया संस्कृत विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात अपने पुत्र शशि कुमार शशांक को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद मेरा बेटा नवगछिया पीएचसी गया और वहां ड्यूटी पर तैनात वैक्सीनेशन टीम से पूछा तो टीम ने कहा यहां से कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। इस संबंध में पूछने पर नवगछिया पीएचसी प्रभारी डॉ. वरूण कुमार ने बताया कि यह मानवीय भूल है। वह पीएचसी आए सुधार हो जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *