नारायणपुर – बिहार राज्य आशा संघ के बैनर तले आशा संघ के रेखा झा के तत्वावधान में जारी हड़ताल के साथ शनिवार को पीएचसी नारायणपुर के प्रवेश द्वार पर आशा कार्यकर्ता ने पीएचसी के दोनों एंबुलेंस को पीएचसी प्रवेश करने से रोक कर सरकार के विरोध में जमकर नारे लगाए.आशा संघ की रेखा झा ने बताया कि मेरी मॉग है कि सेवा को नियमित करते हुए सरकारी कर्मी का दर्जा मिले.

आशा पूर्णिमा देवी कहती है कि प्रसव के समय रात्रि में पीएचसी में रुकना होता है जहॉ कोई व्यवस्था पीएचसी में नहीं है.भ्रमरपुर की आशा उषा देवी अपने गाँव की गर्भवती महिला रंजू देवी का प्रसव कराने पीएचसी लाई थी जिसे आशा ने प्रसव कक्ष में प्रवेश नहीं करने दी. रेखा झा कहती है कि जबतक माँग पुरा नहीं होगा तबतक प्रसव सहित कोई कार्य आशा नहीं करने देगी.

इधर दर्द से कराहती गर्भवती रंजू देवी कहती है की प्रसव के लिये मुझे अंदर नहीं जाने दिया गया तो मैं वापस जा रही हूं. पीएचसी प्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने कहा कि आशा के धरना, हड़ताल से सरकारी कार्य प्रभावित नहीं हो रहा है.टीकाकरण सहित प्रसव कार्य में अप्रत्यक्ष रूप से आशा मदद कर रही है.मौके पर धरना में प्रमिला देवी, सुनीता देवी, रेखा झा, रीता देवी,सुधा देवी,पम्पू देवी, रूबी देवी, रेखा देवी, प्रीति सागर, सावित्री शर्मा, मंजू देवी, पुस्तकधारनी देवी, पूर्णिमा देवी, उषा झा, वंदना देवी, मैरूना खातून, गीता देवी, पूनम देवी, इंदु कुमारी, विभा चौधरी, कुमारी उषा, प्रभा देवी, माधुरी देवी, प्रेमलता देवी, संजू देवी, बेबी देवी,संगीता कुमारी, निर्मला कुमारी, साक्षी देवी सहित अन्य मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *