बिहपुर : बिहपुर पुलिस ने प्रखंड के रामनगर से एक कट्टा व तीन गोली के साथ दो युवकों को गिरफतार कर लिया। दोनों युवक काली रंग की बाइक पर सवार थ्ेा। पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर ली। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवकों में सोनवर्षा रामनगर का ही अंकित चौधरी है। वहीं दूसरे युवक का नाम मिट्ठू उर्फ जितेन्द्र चौधरी है।

नवगछिया : नवगछिया जीआरपी थाना क्षेत्र के बिहपुर नवगछिया रेलवे स्टेशन के बीच गोपालपुर थाना क्षेत्र के नीमा गांव निवासी रंजना देवी के गले में ढाई भर का सोने की चेन झपट्टा मारने वाले को यात्रियों द्वारा पकड़ने के बाद नवगछिया जीआरपी पुलिस के हवाले किया। जीआरपी द्वारा रंजना देवी के आवेदन पर मामला दर्ज कर ली गई है।

नारायणपुर : प्रखंड के भवनीपुर ओपी क्षेत्र में बलाहा गंगा घाट के पास गंगा स्नान करने में एक व्यक्ति की गंगा में डूबने से मौत हो गई। मृतक मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड अंतगर्त घोसाय पंचायत के वार्ड तीन का रहने वाला था। विलास यादव अपने घोसाय पंचायत के वार्ड संख्या दो के मो सब्बीर आलम के थ्रेसर पर करीब डेढ़ माह से मजदूरी कर रहा था। विलास करीब दस मजदूर के साथ अलग-अलग थ्रेसर पर काम करता था। घोसाय पंचायत के मुखिया सुनील यादव ने बताया कि विलास की मौत की खबर परिजनों को दे दी गई है। कबीर अंत्येष्टि से तीन हजार की राशि मृतक के परिजन को दिया गया। गंगा में डूबने की सूचना पर नारायणपुर अंचल से राजस्व कर्मचारी अमरेंद्र कुमार अमर, भवनीपुर ओपी से सअनि मो शाहिद खां ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। जहां लोगों ने बताया कि अधिक गर्मी लगने पर वह नहाने के लिये गंगा में कूद पड़ा।

खरीक : थाना क्षेत्र के दादपुर गांव में शुक्रवार की देर रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष से स्वीटी कुमारी (20) बुरी तरह घायल हो गई। जिसका इलाज खरीक पीएचसी में हुआ। वहीं दूसरी ओर शनिवार को थाना क्षेत्र के नवादा गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से 45 वर्षीय कुनकुन मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया।

बिहपुर : बिहपुर थाना के समीप स्थित ए कंप्रिहेंसिव क्लासेस संस्थान के संचालक चंद्रकांत चौधरी के संयोजन में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें क्षेत्र में इंटर व मैटिक में अव्वल छात्र-छात्रओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता संस्थान के शिक्षक पंकज कुमार व ब्रजेश शर्मा व संचालन अभाविप के संजय कुमार झा ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख अरविंद चौधरी, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण उर्फ फोर्ड, प्रो. शंकर कुमार सुशील, जिला कबड्डी संघ के सचिव गौतम कुमार प्रीतम, लक्ष्मण कुंवर व शिक्षक अरुण महतो आदि ने इंटर साइंस में 460 अंक लाने वाली नारायणपुर बलाहा की सायला खान, बिहपुर में स्कूल टापर रही साक्षी प्रिया, कुल रोमा कुमारी, शकिर शेख व राजा कुमार को मेडल व ट्रॉफी दे सम्मानित किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *