एटीएम कार्ड का नंबर पूछ ठग ने उड़ाए बीस हजार

खरीक|ठग ने खरीक बाजार स्थित संचालित एसबीआई बैंक के उपभोक्ता से एटीएम का पिन नंबर पूछकर एक दुकानदार का बीस हजार रुपया उड़ा लिया। पीड़ित दुकानदार हीरा प्रसाद मोदी ने बताया कि किसी ने पत्नी को इस 8918534376 नंबर से फोन कर एटीएम कार्ड पीन पूछकर बीस हजार रुपए की निकासी होने का मैसेज आया तब पता चला।

टैंकर व मारुति की भिड़ंत, ट्रैक्टर पलटा, बचे लोग

नारायणपुर| प्रखंड के बीरबन्ना चौक के समीप एनएच 31 पर दोपहर बेगूसराय से पूर्णिया जा रही मारुति में टैंकर में ठोकर मार दी। इसी दौरान टैक्टर पहुंच गया, अनियंत्रित होकर पसराहा के पास सड़क किनारे पलट गया। सूचना पर भवानीपुर थाना के एसआई गणेश सिंह व एएसआई सुभाष यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे। टैंकर को निकलवाया। घटना के बाद चालक फरार हो गया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि वाहनों को कब्जे में लिया गया है। मारूति सवार पूर्णिया मीटिंग में जा रहे थे। कोई हताहत नहीं हुआ है।

नष्ट की गई जब्त 76.68 लीटर शराब

नारायणपुर| भवानीपुर थाने में गुरुवार को 76.68 लीटर शराब नष्ट किया गया। इस दौरान उत्पाद अधीक्षक, नारायणपुर सीओ रामजपी पासवान व भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार मौजूद थे। शराब को जेसीबी से गड्ढा कर उसमें नष्ट किया गया।

नशे में हंगामा करता शराबी गिरफ्तार

बिहपुर| सोनवर्षा गांव के पास 14 नंबर रोड पर शराब के नशे हंगामा कर रहा युवक उक्त गांवा निवासी संजीव कुमार चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया की उक्त आरोपी पर सरकारी कार्य में बाधा डालने व पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसके हंगामा करने की सूचना पर पुलिस पहुंची, उसने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया, पुलिस की कार्रवाई में व्यवधान डाला। पीएचसी में मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। इउसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

जेल गया पत्नी को जलाने वाला पति, महिला गंभीर

खरीक|एक महिला से अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को जिंदा जलाने वाला पूर्वी घरारी निवासी पति मो. सनोवर को पुलिस ने पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष हरि शंकर प्रसाद कश्यप ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। घटना में जल चुकी बेगम खातून उर्फ बेबी की स्थिति दूसरे दिन भी बेहद गंभीर बनी हुई थी। जो मायागंज अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। गौर हो कि हैवान पति ने इस घटना को अंजाम दिया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *