बिहपुर : बिहपुर में मुहर्रम ताजिया जुलूस मार्ग का बीपीआरओ ने निरीक्षण किया और कहा कि जुलूस वाले रास्तों में जलजमाव की समस्या नहीं रहेगी। ताजिया जुलूस से पहले सभी रास्तों को ठीक करा लिया जाएगा। मुहरंभ के मौके पर मंजिलगाह परिसर बिहपुर में मेला लगता है। वहीं झंडापुर शेखटोला बायसी की अगुवाई में 27 गांवों के खलीफा ताजिया जुलूस के साथ पहुंचते हैं।
Total Downloads: 79
सोमवार को ताजिया जुलूस मार्ग का बिहपुर बीपीआरओ काजल कुमारी ने बायसी व बिहपुर मुहर्रम कमेटी के सदर इरफान आलम व अन्य के साथ जायजा लिया। इस दौरान बिहपुर हाट, नयाटोला असगर चौक, सराफत चौक,
कसेरा टोला कालीस्थान, स्व. हलीम के घर के पास व मंजिलगाह के पास सड़क पर होने वाले जलजमाव का मुआयना किया। वहीं बिहपुर कमेटी के खजांची युसूफ आलम, जावेद खां, फिरोज व रहनुमा खां आदि ने बीपीआरओ को अपनी समस्याएं बताईं।

